Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2024 Rabi (Online Apply) : आप सभी किसानों को बताना चाहते है की बिहार सरकार के सहकारिता विभाग की और से बिहार राज्यफसल सहायता योजना (रबी – 2023-24 ) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया गया हैं , इस योजना में आपको ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन करना होगा, जिसके बारे में हम आपको पूरी जानकारी विस्तार से बतायेंगे , ताकि आप आसानी से इसमें आवेदन कर सकें|

Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2024 Rabi (Online Apply) : Details
| Name of Post | Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2024 Rabi (Online Apply) |
| Post Date | 05/01/2024 |
| Post Type | Sarkari Yojana |
| Name Of Scheme | Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2024 (Rabi) |
| Department | सहकारिता विभाग , बिहार सरकार |
| Apply Mode | Online |
| Official Website | epacs.bih.nic.in |
Bihar Fasal Bima Rabi 2024 : इस योजना के द्वारा मिलने वाले लाभ क्या हैं ?
इस योजना के माध्यम से सरकार के द्वारा आप सभी किसानों को रबी फसलों के नुकसान पर पैसे दिए जायेंगे, इस योजना के अनुसार किसानों के होने वाले नुकसान के अनुसार उनको पैसे दिए जायेंगे, अगर किसी किसान का 20% या फिर उससे कम का नुकसान हुआ है तो इसके लिए किसानों को 7,500 रुपयें दिए जायेंगे , अगर किसी किसान का 20% से अधिक का नुकसान हुआ है तो उनको 10,000 रुपयें का सहायता दिया जायेगा |
Important Documents
इस योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों को पूरा करना होगा, जिसमे की आप सभी किसानों को आवेदन करते समय अलग अलग दस्तावेजों की जरूत होगी , जिसके बारे में आपको नीचे विस्तार से बतायेंगे –
रैयत कृषक के लिए –
- भू स्वामित्व प्रमाण पत्र – ( Land Possession Certificate ) जमीन का राजस्व रशीद,
- स्व- घोषणा प्रमाण पत्र,
गैर रैयत कृषक के लिए –
- स्व-घोषणा प्रमाण पत्र वार्ड सदस्य / किसान सलाहकार के द्वारा सत्यापित होना चाहिए,
रैयत कृषक एवं रैयत दोनों कृषक के लिए –
- भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र (Land Possession Certificate) जमीन का राजस्व रशीद 31-03-2022 का होना चाहिए,
- स्व-घोषणा प्रमाण पत्र वार्ड सदस्य /किसान सलाहकार के द्वारा सत्यापित होना चाहिए |
Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana 2024 (Rabi) : ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
- बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2024 Rabi के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा, जहाँ पर आपको इसका लिंक मिलेगा,
- वहां जाने के बाद आपको किसान कार्नर का आप्शन मिलेगा, जिसमे आपको क्लिक करना होगा,
- इसके बाद आपके सामने बहुत सारा आप्शन खुलेगा,
- जहाँ पर आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना के लिए आवेदन प्रपत्र (रबी 2023-24 ) का आप्शन मिलेगा, जिसमे आपको क्लिक करना होगा,
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा-

- जहाँ पर आपको अपना किसान निबंधन संख्या को डालकर Search के आप्शन पर क्लिक करना होगा,
- इसके बाद आपके सामने इसका आवेदन फॉर्म खुलेगा , जिसमे आपको इस पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं,
- इस प्रकार से आप खुद से ऑनलाइन के माध्यम से बिहार राज्य फसल सहायता योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं |
Bihar Rajya Fasal Sahayta Yojana 2024 Rabi : ऐसे जाने अपना किसान निबंधन संख्या
- अपना किसान निबंधन संख्या जानने के लिए आपको सबसे पहले इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा, जहाँ पर आपको इसका लिंक मिलेगा,
- वहां जाने के बाद आपको किसान कार्नर का आप्शन पर क्लिक करना होगा,
- इसके बाद आपके सामने बहुत सारा आप्शन खुलेगा,
- जहाँ पर आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना के लिए आवेदन प्रपत्र (रबी -2023-24 ) के आप्शन पर क्लिक करना होगा,
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा-

- जहाँ पर आपको बिहार राज्य फसल सहायता योजना में आवेदन करने के लिए आपको कृषि विभाग में किसान निबंधन अनिवार्य हैं ,
- आपको कृषि विभाग में किसान निबंधन के लिए क्लिक करें,
- इसके बाद आपके सामने DBT Agriculture का ऑफिसियल वेबसाइट खुलेगा,
- जहाँ पर आप अपना किसान निबंधन संख्या निकाल सकते हैं |
Important Links
| Online Apply | Click Here |
| Official Website | Click Here |
| Join Our Telegram Group | Join Here |